भारत देगा कंबोडिया को कोरोना वैक्सीन

 07 Feb 2021  471

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी जानलेवा महामारी कोरोना का संकट काम तो हुआ है, पर खत्म नहीं हुआ है. इस दिशा में भारत ने समय-समय पर अनेक देशों को कोरोना वैक्सीन देकर मदद की है. अब भारत कंबोडिया को कोरोना वैक्सीन से मदद कर रहा है. भारत वैक्सीन मैत्री के तहत कम्बोडिया को एक लाख कोविड-19 से जुड़ी कोविशिल्ड वैक्सीन भेजेगा। कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन सप्लाई की अनुमति दे दी है। कोविड महामारी से अपने देश में निपटने के लिए प्रधानमंत्री समदेच हून सेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध के बाद भारत ने एक लाख वैक्सीन भेजने की अनुमति दी है।दूतावास की विज्ञप्ति के अनुसार भारत ने अपनी घरेलू जरूरतों और विभिन्न देशों से मिल रहे अनुरोध के बावजूद वैक्सीन भेजने की अनुमति दी है। यह दर्शाता है कि भारत कंबोडिया  को अपना महत्वपूर्ण सहयोगी मानता है और वहां की जनता के स्वास्थ्य और समृद्धि को महत्व देता है। जाहिर है इस मदद से दोनों देशों के रिश्ते में और मजबूती आएगी.