अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, प्रशंसकों का जताया आभार

 04 Oct 2024  261

मुंबई- अभिनेता और राजनेता गोविंद को 1 अक्टूबर को पैर में गोली लगने के बाद मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सर्जरी करके गोविंदा के पैर से गोली निकाली गई, और आईसीयू में रखा गया था। गोविंदा व्हीलचेयर पर अस्पताल से बाहर आए। साथ में पत्नी सुनीता और परिवार के बाकी लोग भी थे। उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया, और सभी का शुक्रिया अदा किया।


इस मौके पर गोविंदा ने कहा प्रशासन से जुड़े पुलिस वर्ग और राज्य से जुड़े आदरणीय शिंदे साहब का धन्यवाद देता हूं। हर वर्ग के लोगों का शुक्रिया। आप लोगों की वजह से मैं सुरक्षित हूं। इस दौरान एक्टर के साथ उनका परिवार भी नजर आया। अस्पताल से बाहर आते ही अभिनेता ने सबके सामने हाथ जोड़े और सभी को धन्यवाद कहा। इस दौरान एक्टर ने फ्लाइंग किस भी फैंस को दिया और गोविंदा इमोशनल भी नजर आए। एक्टर के अस्पताल से बाहर आते ही उनके चाहने वालों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।


वहीं सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और अपने घर के लिए निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्टर के डिस्चार्ज होने के वीडियो सामने आए, तो यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया।