Breaking News

उत्तराखंड में पीएम मोदी की आरती पर कांग्रेस को आपत्ति

23 May, 2020 847

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई आरती को लेकर सियासत तेज़ हो गई है. कांग्रेस ने राज्य के मंत्री और विधायक के मोदी आरती लॉन्च कार्यक्रम की तीखी आलोचना की है। महानगर कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश रमन ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि कोरोना काल में भाजपा विधायक पर मोदी आरती का भूत सवार है। यह वक्त राजनीति से हटकर काम करने का है। मोदी आरती बनाकर देश की मातृशक्ति का अनादर किया गया गया है। उन्होंने इस आरती का निंदा करते हुए भाजपा और सरकार से राज्यमंत्री धन सिंह रावत और मसूरी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रमन ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगी। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा माहरा दसौनी ने भी मोदी आरती को सनातन धर्म का अपमान बताया है। उनका कहना है कि हर किसी की भगवान से तुलना करना ठीक नही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से इस प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि  राज्यमंत्री धन सिंह रावत और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 22 मई को डोभालावाला में डॉ. रेणु पंत की लिखी मोदी आरती का विमोचन किया था।

अन्य खबरे