Breaking News

नमो-नमो जपने वालों का सफाया हो जाएगा : मायावती

25 Apr, 2019 1154

संवाददाता/in24 न्यूज़।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष लगातार पीएम मोदी के खिलाफ निशाना साधने का क्रम जारी रखा है. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की चौकीदारी की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के चुनाव में नमो-नमो जपने वालों का सफाया हो जाएगा। मायावती ने शाहजहांपुर की एक चुनावी जनसभा में कहा कि नाटकबाजी और जुमलेबाजी से सरकार नहीं बनती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पूंजीपतियों की चौकीदारी की है, ना कि गरीबों की। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही और उसने देश में गरीबी एवं बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया। गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस पार्टी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर लंबे समय तक शासन किया परंतु गरीबों को उनका हक नहीं दिया, इसी कारण बहुजन समाज पार्टी का गठन करना पड़ा था।  

अन्य खबरे