नहीं रहीं मनोहर जोशी की पत्नी अनघा जोशी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की 75 वर्षीय पत्नी अनघा मनोहर जोशी का सोमवार की लंबी बीमारी के बाद तड़के निधन हो गया। अनघा के परिवार में पति मनोहर जोशी, बेटे उन्मेष जोशी, बेटी अस्मिता, नम्रता और दामाद गिरीश व्यास हैं। ये सभी उनके निधन से शोक संतप्त हैं। सोमवार को अनघा मनोहर जोशी के निधन की खबर मिलते ही राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत, शिवसेना सचिव राहुल नार्वेकर तत्काल मनोहर जोशी के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। अनघा मनोहर जोशी का जन्म 2 जनवरी 1945 को हुआ था। उनका बचपन का नाम हिरवे था। मनोहर जोशी के साथ उनका विवाह 14 मई 1964 को हुआ था। इसके बाद मनोहर जोशी पहली बार 1968 में पार्षद चुने गए। जोशी कहते हैं, अनघा के योगदान से ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर देश के सर्वोच्च लोकसभा अध्यक्ष पद तक की यात्रा पूरी की है। महाराष्ट्र के अनेक नेताओं के अलाव अनेक हस्तियों ने भी उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है.