Breaking News

बीजेपी नफरत फैला रही है : राहुल

24 Jan, 2019 1310

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत फैला रही है. ऐसा आरोप कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में लगाया।राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके चिह्न हैं और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें हराएगी। राहुल ने सलोन में आयोजित एक सभा में आरोप लगाया कि भाजपा के लोग देश में धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। वे कभी गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निकलवाते हैं तो कहीं हिंदू-मुसलमान को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में नफरत से कुछ नहीं हो सकता। नफरत का मतलब नरेंद्र मोदी हैं। हम 2019 में मोदी को हटाएंगे, इसे कोई रोक नहीं सकता।

अन्य खबरे