Breaking News

बीजेपी से ज़्यादा कांग्रेस को फायदा : आरएसएस

24 Nov, 2018 1228

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आरएसएस की नज़र में इस चुनाव में खासकर मध्य प्रदेश में बीजेपी से ज़्यादा कांग्रेस को फ़ायदा होगा. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है. बीजेपी का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सत्ता के लिए पूरा जोर लगा दिया है. हाल ही में आरएसएस के एक कथित सर्वे को लेकर आए पत्र से मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गयी है. एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार शुक्रवार रात से आरएसएस का एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पत्र में आरएसएस ने मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत को मुश्किल बताया है. इतना ही नहीं इस पत्र में विरोधी पार्टी कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए अग्रसर भी बताया गया है.

इस पत्र के बाहर आने के बाद से ही मध्य प्रदेश में भूचाल सा मच गया है. एजेंसी की खबर के अनुसार संघ के इस पत्र में क्षेत्रों के अनुसार पूरा ब्यौरा भी दिया गया है. इस पत्र में साफ़ कहा कि बीजेपी की स्थिति एमपी के कई इलाकों में अच्छी नहीं है. इस वजह से चुनावों की जीत को लेकर आशंका जाहिर की गई है. हालांकि इस पत्र के बारे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अन्य खबरे