महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर हो सकती है सहमति?
11 Nov, 2019
992
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री के अनुभव के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति हो सकती है, ऐसी चर्चा चल रही है. शिवसैनिकों की इच्छा है कि शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्य तिथि 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में नई सरकार शपथ ले. गौरतलब है कि इसके पहले आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नाम की चर्चा चल रही थी कि इनमें से कोई मुख्यमंत्री बन सकते हैं. जानकारों के अनुसार उद्धव ठाकरे के नाम को लेकर फ़िलहाल ऐसी चर्चा है, मगर किसी भी नाम पर फाइनल मुहर लगना बाक़ी है.