Breaking News

मोदी सरकार को दोस्तों की जरूरत नहीं : उद्धव ठाकरे

22 Oct, 2018 1269

संवाददाता/in24 न्यूज़।
 मोदी सरकार से नाराज़ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक रैली में रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं है। उद्धव ने रविवार को शिर्डी और अहमदनगर में सार्वजनिक सभाएं की। वह पूरे राज्य में रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब अटल जी की सरकार केंद्र में थी तो उन्हें कई राजनीतिक मित्रों का समर्थन प्राप्त था। लेकिन मौजूदा सरकार को किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं है।

उद्धव ठाकरे  ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे दावों का सच तलाशने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं अपने शिवसैनिकों से भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए कह रहा हूं। आप अपनी जानकारियों के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर लगाएं और लोगों को तय करने दें।

अन्य खबरे