Breaking News

वाराणसी में मोदी ने पान खानेवालों और बस की सीट फाड़नेवालों पर पर साधा निशाना

27 May, 2019 1080

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान शिव की अराधना के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने बस की सीट फाड़ने वालों और पान की पीक थूकने वालों पर भी तंज कसा. गौरतलब है कि पीएम स्वछता के हितैषी हैं और स्वच्छ भारत अभियान के जनक भी. पीएम ने कहा कि कुछ लोग पान की पीक थूककर बोलते हैं भारत माता की जय. ऐसे कैसे भारत माता की जय होगी? जो भी चीज सरकारी है, वह देश के हर व्यक्ति की है. पीएम ने लोगों को उनके देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझने की अपील की. पीएम ने कहा, 'इस देश का नागिरक अपने कर्तव्यों का पालन करे तो किसी के अधिकारों का हनन होने वाला नहीं है. आजादी का आंदोलन चला तो सबके भीतर ऐसी भावना थी कि हम देश के लिए मर मिटते थे. पर, आजाद होने के बाद हम कहने लगे कि यह सरकारी स्कूल है, वह सरकारी अस्पताल है...वह सरकारी नहीं....वह तेरा है... तुम उसके मालिक हो... जो भी सरकारी है, वह भारत के हर नागरिक का है. भारत का हर नागरिक उसका मालिक है. एक नागरिक के नाते यह हमारा कर्तव्य है.' पीएम ने आगे कहा, 'अपना स्कूटर हो तो हम दिन में चार बार साफ करते हैं. 20 साल पुराना हो, कलर उखड़ गया हो... फिर भी बराबर घिसकर चमका-चमकाकर बाहर निकालते हैं. पर, सरकारी बस में बैठें और बगल में सीट खाली हो और नींद आती नहीं हो, तो हम करते क्या हैं? सीट में ऊंगली डालते हैं. यहां सबने किया होगा. सीट के अंदर दो तीन इंच का जब तक गड्ढा नहीं हो जाता हमको चैन नहीं आता है.'

अन्य खबरे