विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन सकते हैं नीतीश कुमार
इसी मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर राष्ट्रपति चुनाव (president election) की तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दल मिलकर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की सोच रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने इसी संदर्भ में बात करने के लिए नीतीश कुमार से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हालांकि इस मुलाकात के बाद जब नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बस यही कहा कि प्रशांत किशोर से उनका पुराना रिश्ता है।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार को विपक्षी दलों का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रशांत किशोर कई दलों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर बारी-बारी से बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तेलंगाना के सीएम केसीआर के अलावा पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी के नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात की। इसके लिए पीके खुद हैदराबाद पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही यह भी तय हुआ कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों को मंच पर लाया जाए। और किसी ऐसे चेहरे को इस पद के लिए आगे किया जाए जो सबके लिए स्वीकार्य हो।