Breaking News

राहुल गांधी अब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते

26 Jun, 2019 1148

 

संवाददाता/in 24 न्यूज़.

राहुल गांधी कांग्रेस की करारी हार से इतने ज़्यादा आहात हुए हैं कि अब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते. गौरतलब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं. बुधवार को यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में लोकसभा सांसदों की बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में 51 सांसदों ने भी राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी अभी भी अपने फैसले पर कायम है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों से कहा कि  वो अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे.

अन्य खबरे