राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल

 21 Nov 2023  128

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर से 21 दिन की पैरोल दे दी है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरवाना स्थित अपने डेरे पर जाएगा जहां उसने इस साल जुलाई और जनवरी में अपनी पिछली पैरोल बिताई थी। राम रहीम को 30 माह में आठवीं बार पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस में दस-दस साल और हत्या के केस में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पिछले साल 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन और इस साल 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में रहा। उसके साथ परिवार के लोग और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही। डेरा प्रमुख के पैरोल के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई। प‍िछली बार पैरोल देते समय फैसले को सही ठहराते हुए एक अधिकारी ने कहा था कि राम रहीम को जेल मैनुअल के मुताबिक पैरोल दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, डेरा प्रमुख को खालिस्तान समर्थक समूहों से खतरे की आशंका को देखते हुए पैरोल के दौरान जेड-प्लस सुरक्षा कवर दी गई है। बता दें कि दिसंबर में पैरोल पूरा होते ही राम रहीम को वापस जेल जाना होगा!