कोल्हापुर में बस पलटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

 23 Nov 2023  324

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज सुबह महाराष्ट्र में कोल्हापुर के बाहरी इलाके पुइखाड़ी में कोल्हापुर-राधानगरी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी  पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि एक तेज रफ्तार निजी स्लीपर कोच बस पणजी (गोवा) से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान पुइखाड़ी में पलट गई, जिसके कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पुणे जिले के मंजरी-बुद्रुक निवासी नीलू गौतम (43), रिद्धिमा गौतम (17) और सार्थक गौतम (13) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर कोल्हापुर नगर निगम के अग्निशमन कर्मचारी और पुलिस टीम पीड़ितों की मदद के लिए मौके पर पहुंची। इस मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा जारी है।