प्रेमिका ने मोबाइल में महिलाओं की अश्लील तस्वीरें रखने वाले प्रेमी का खोला राज

 30 Nov 2023  573

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मोबाइल में महिलाओं की 13 हजार अश्लील तस्वीरें रखने और उन्हें अपनी महिला सहकर्मियों के चेहरे के साथ फोटोशॉप करने के आरोप में बेंगलुरु से 25 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने कबूल किया है कि उसे ऐसा करने में मजा आता था। आरोपी बीपीओ कर्मचारी की पहचान आदित्य संतोष के रूप में हुई है। उसे बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान कंपनी में पिछले पांच महीने से ग्राहक सेवा एजेंट के रूप में काम कर रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ब्लैकमेलिंग का भी काम करता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके साथ प्रेम संबंध रखने वाली उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका ने उसका फोन चेक किया। महिला आरोपी द्वारा अपने मोबाइल में कैद किए गए निजी पलों को डिलीट कर रही थी। डिलीट करते समय उसे महिलाओं की हजारों तस्वीरें मिलीं।आरोपी ने अपनी महिला सहकर्मियों की कई तस्वीरों से भी छेड़छाड़ की थी। महिला ने इस मामले को उस कंपनी के संज्ञान में लाया जहां आरोपी काम करता था और साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने दावा किया था कि उन्हें नहीं पता कि उसने तस्वीरें क्यों संग्रहित की थीं और इस घटना से महिला कर्मचारी सदमे में थीं। कंपनी ने इस संबंध में 23 नवंबर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67 (ए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। कंपनी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने अपने कृत्य के लिए कंपनी के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया था। आरोपी को बेंगलुरु स्थित कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया गया। आगे की करवाई शुरू है।