गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की ज़िंदा जलकर मौत

 30 Mar 2024  312

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक गांव गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, चाय बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। मामला भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है। बताया जाता है कि डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की पत्नी आरती देवी घर में चाय बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर फट गया है। इसके बाद देखते ही देखते घर में आग फैल गई। इस हादसे में आरती उम्र 35 साल और उनके तीन बच्चे आंचल 14 साल, कुंदन 12 साल और सृष्टि 11 महीने की दर्दनाक मौत हो गई। सिलेंडर फटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डुमरी गांव में शनिवार सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर फटने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।