Breaking News

जीप पेड़ से टकराई, छह यात्रियों की मौत

05 Jan, 2023 827

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह कर्नाटक (Karnataka) के बेलगाम (Belgam) में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक जीप पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। जीप में सवार सभी यात्री दर्शन करने मंदिर जा रहे थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। 

अन्य खबरे