Breaking News

प्रिंसिपल ने शिक्षिका की लूटी अस्मत

18 Sep, 2019 1115
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक शिक्षक का दर्जा ईश्वर के समकक्ष माना जाता है, मगर कलयुग में लगातार इसके मायने बदलते जा रहे हैं. यही कारण है कि आज कई स्थानों पर महिला शिक्षक पर असुरक्षा की तलवार लटक रही है. यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल और साथी टीचर ने एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप किया. शिक्षिका केजी में पढ़ाती है. मामले की खबर तब हुई जब नाबालिग शिक्षिका 21 सप्ताह की गर्भवती हो गई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट, गैंगरेप व आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. परिजनों का कहना है कि 16 साल की पीड़िता एक साल पहले मुस्तफाबाद के प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में बतौर केजी टीचर के रूप में शिक्षण का कार्य करती थी. मई में स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल के ही एक टीचर ने उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं दोनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी. धमकी के डर से पीड़िता ने कुछ नहीं बताया. पीड़िता के भाई का कहना है कि वारदात वाले दिन दोनों आरोपियों ने उसकी बहन को टीचर ट्रेनिंग के नाम पर जबरन स्कूल में रोक लिया. जब स्कूल के अन्य टीचर व स्टाफ चले गए तो उसके साथ गैंगरेप किया. 21 सप्ताह तक उसने कुछ नहीं बताया क्योंकि उसे लगातार धमकाया जा रहा था. एफआरआई के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दिए जा रहे हैं.

अन्य खबरे