Breaking News

बम धमाका एक शख्स की बेंगलुरू में मौत

19 May, 2019 1390
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

बेंगलुरू में धमाका से एक शख्स की मौत होने की खबर आई है. पुलिस मौके पर पहुंची. सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच से पता चलता है कि सुबह करीब सवा 9 बजे वय्यालीकावल इलाके में सड़क पर यह धमाका हुआ है, उस समय वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी वेंकटेश इस धमाके की जद में आ गए जिसके चलते उनका निधन हो गया. वेंकटेश वाशरमैन थे और सड़क के पास ही उनकी अस्थाई दुकान थी, धमाके की जगह पर एक गड्ढा सा बन गया है, एफएसएल की टीम जांच कर पता लगाएगी कि कि धमाके के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया गया. 

अन्य खबरे