Breaking News

स्कूटी से जा रहा परिवार स्कार्पियो में फंसा, चार की मौत

31 May, 2023 994

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान करने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां देर रात अलीगंज (Aliganj) की गुलाचीन मंदिर के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो में फंसकर दंपति और दो बच्चे करीब सौ मीटर तक घसीटते रहे। हादसे में चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक गुलाचीन मंदिर के पास टेढ़ी पुलिया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे स्कॉर्पियो के निचले हिस्से में फंस गए। स्कॉर्पियो करीब सौ मीटर उनको घसीटती रही। इससे बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन स्कॉर्पियो में फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकलवा कर ट्रामा सेंटर भिजवाया। केजीएमयू ट्रामा सेंटर (KGMU Trauma Center) में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतों की अबतक पहचान नहीं की जा सकी है।

अन्य खबरे