Breaking News

दिव्यांग महिला पर गैंगरेप

10 Sep, 2022 586

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक दिव्यांग महिला (Handicapped woman) के साथ पांच लोगों ने गैंग रेप किया। यह घटना  महाराष्ट्र के जालना जिले की है। आज पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना 28 अगस्त को जिले की बदनापुर तहसील के दाभड़ी गांव में हुई थी और यह इस सप्ताह की शुरुआत में सामने आया था. अधिकारी ने कहा कि विकलांग पीड़िता के परिवार के सदस्यों को बुधवार को हमले के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे