450 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
13 Apr, 2023
1154
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अवैध गांजा (illegal ganja ) की तस्करी के मामले में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी के मामले में फूल कुंवर (Phool Kunwar) नामक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से लगभग 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। महिला पति के साथ मिलकर वह अवैध गांजा बेचने का काम करती थी। महिला को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की करवाई जारी है।