Breaking News

अब सिर्फ हिंदू राष्ट्र की घोषणा बाकी : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

15 May, 2023 1028

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra ) का राग अलापा है। पटना में दरबार लगाते ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बन चुका है उसकी सिर्फ घोषणा बाकी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान को गैर संवैधानिक करार दिया और कहा कि धार्मिक लोगों को अपने मंच से सियासी बातें नहीं करनी चाहिए। बता दें कि पटना में धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का रविवार को दूसरा दिन था। पहले दिन उनकी कथा सुनने के लिए बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता भी पहुंचे। साथ ही बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए पटना पुलिस ने वहां कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसके बाद कथा वाचन के दौरान ही एक प्रसंग आया तो उसमें धीरेंद्र शास्त्री ने फिर हिंदू राष्ट्र का मुद्दा उठाया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम एक बार एक महात्मा जी को मिले, वो बोले महाराज जी आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। क्या हिंदू राष्ट्र बन पाएगा? हमने मुस्कुरा कर कहा हिंदू राष्ट्र तो बना बनाया है घोषणा बाकी है। भारत में जल्दी हिंदू राष्ट्र की घोषणा भी हो जाएगी। बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री की दरबार में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

अन्य खबरे