धारावी में लगी भीषण आग, 25 झुग्गियां जलकर ख़ाक
22 Feb, 2023
636
सवांददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई के धारावी में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। धारावी के शाहू नगर के कमला नगर में यह आग लगी थी जो की काफी भयावह थी। इस आग में 25 घर जलकर ख़ाक हो गए। हालाँकि कोई हताहत नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की करीब 20 से 25 से गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण कमला नगर का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकरी दी की आग लगने के कारण धारावी इलाके में ट्रैफिक में बदलाव किया गया था। कमला नगर के 90 फ़ीट रोड को बंद कर दिया गया था। साथ ही कई ट्रैफिक रोड के रुट को भी मोड़ दिया गया था।