Breaking News

गणेशोत्सव पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

22 Aug, 2020 253

संवाददाता/in24 न्यूज़.
यह पहली बार है कि देश में कोरोना संकट के बीच गणेशोत्सव का महापर्व मनाया जा रहा है.  देशभर में आज से गणेश चतुर्थी की रौनक नजर आने लगी है। कोरोना महामारी के इस दौर में भले ही मंदिरों में हर बार की तरह भीड़ नहीं है। गली-गली पंडाल नहीं सजाए गए हैं, लेकिन लोग अपने घरों में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से कोविड-19 की महामारी समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जिएं। बता दें कि आज से गणपति की पूजा अर्चना में उनके भक्त श्रद्धा और आस्था के साथ उनकी पूजा में जुट गए हैं.

अन्य खबरे