Breaking News

पीएम मोदी ने शिवाजी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

19 Feb, 2023 643

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरा देश शिवजी की जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने रविवार को छत्रपति शिवाजी (Chhatrapati Shivaji) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उनका साहस और सुशासन पर बल हमें प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ऑडियो और वीडियो असेंबल भी टैग किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मौके पर मराठा शासक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें प्रणाम करता हूं। वह शौर्य और पराक्रम के प्रतीक थे। बता दें कि देश के अनेक हिस्सों में आज बड़ी धूमधाम से शिवाजी जयंती मनाई जा रही है।

अन्य खबरे