Breaking News

भगवा और हरे रंग को लेकर विवादों में घिरी फिल्म पठान

15 Dec, 2022 910

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म पठान (Pathan) विवादों में घिर गई है। ये विवाद है फिल्म के गीत ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका की बिकिनी के भगवा रंग और शाहरुख खान की शर्ट के हरे रंग को लेकर। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर आपत्तिजनक आउटफिट वाले सीन न हटाए गए तो एमपी में फिल्म रिलीज होगी कि न ही इस पर विचार किया जाएगा। यूपी के अयोध्या में भी ‘पठान’ के लेटेस्ट गाने में भगवा का विरोध करते हुए संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है। संत समाज ने शाहरुख खान पर सनातन विरोधी होने का भी आरोप लगाया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका की बिकिनी के केसरी रंग पर भी सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भगवा रंग को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शाहरुख माता वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे थे।

अन्य खबरे