रणबीर कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
28 Dec, 2023
1883
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ एक एडवोकेट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। कपूर खानदान ने हर साल की तरह क्रिसमस पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा परिवार एक छत के नीचे फेस्टिवल को एन्जॉय करता दिखा था। इस दौरान रणबीर कपूर शराब वाले केक को आग लगाते नजर आए थे। साथ ही जय माता दी भी नज़र आए थे। सोशल मीडिया पर रणबीर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई थी। यही कारण है कि उनके खिलाफ एक एडवोकेट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ताकि कार्रवाई हो सके। बता दें कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।