Breaking News

अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आया तो एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी : राहुल गांधी

16 Feb, 2024 965

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
किसानों द्वारा जारी आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है तो उनकी पार्टी देश में किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वीकार करेगी और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी।

अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत बिहार के रोहतास में किसानों की एक सभा किसान न्याय पंचायत को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि किसानों को उनकी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। बता दें कि आज केंद्र करकर की नीतियों के खिलाफ किसान संगठनों ने भारत बंद किया है। 

अन्य खबरे