Breaking News

अमित शाह का जन्मदिन आज, 55 साल के हुए

22 Oct, 2019 1016
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश के गृहमंत्री अमित शाह को आज लगातार जन्मदिन की बधाई मिल रही है क्योंकि आज वे 55 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर इनमें से पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके लिए खास बधाई संदेश लिखा है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसी संदेश में उन्हें एक कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता बताया।  मोदी ने लिखा है कि सरकार में बहुमुल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे देश को सशक्त और सुरक्षित करने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु दे और सदा स्वस्थ रखे। इसी तरह अन्य नेताओं ने शाह को बधाई संदेश भेजे हैं।  

अन्य खबरे