Breaking News

आज कर्नाटक के सीएम पद का शपथ लेंगे येदियुरप्पा

26 Jul, 2019 1144

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

कर्नाटक के नाटक का अंत हो गया है और आज शाम नए मुख्यमंत्री के तौर पर येदियुरप्पा पुनः शपथ लेंगे।  ग़ौरतलब है कि कर्नाटक में बीजेपी) के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राजभवन में राज्यपाल वाजूभाई वाला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वे शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वाला से मिलने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल ने हमारी पार्टी को सरकार बनाने की अनुमति दे दी है, तो मैं राजभवन में आज शाम 6-6.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा.  बताया जा रहा है कि इसके बाद बीएस येदियुरप्पा को 31 जुलाई तक बहुमत साबित करना होगा.    

अन्य खबरे