Breaking News

आज़म पूरे देश की महिलाओं से माफ़ी मांगें : मायावती

26 Jul, 2019 1120

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

महिलाओं के अपमान के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान लगातार घिरते जा रहे हैं. अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी आज़म खान से माफ़ी मांगने को कहा है. गौरतलब है कि आजम खान ने लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान महिला स्पीकर रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसे लेकर उनपर चौतरफा हमला हो रहा है. अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी एक ट्वीट कर आजम खान पर हमला बोला है. मायावती ने आजम खान से पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगने की बात कही है. मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी से सपा सांसद आजम खान द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है तथा अति-निन्दनीय है. इसके लिए उन्हें संसद में ही नहीं बल्कि समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.

अन्य खबरे