Breaking News

केंद्र के आदेश के बाद अब लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका

02 Jul, 2020 866

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ शिफ्ट होने की तयारी में हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने बुधवार को यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को नई दिल्ली का बंगला एक महीने के भीतर खाली करने के अपने आदेश में यह भी कहा कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वह एक अगस्त तक मौजूदा आवास 35 लोधी एस्टेट खाली कर दें और अगर ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें नियमों के मुताबिक किराये अथवा क्षतिपूर्ति का भुगतान करना होगा। प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी सूत्रों के मुताबिक अब वे दिल्ली नहीं लखनऊ में रहेंगी। खबर ये भी है कि उनके लिए यहां एक शानदार बंगले की साफ-सफाई भी हो चुकी है। बस अब इस बात का इंतज़ार है कि प्रियंका लखनऊ शिफ्ट होने का मुहूर्त कब निकालती हैं.  

अन्य खबरे