Breaking News

नोटबंदी का जवाब वोटबंदी : ममता

22 Apr, 2019 1331

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देगी. सुश्री बनर्जी ने नदिया जिले के गाइसपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर लोगों को काफी तकलीफ दी थी. राज्य की जनता उनको एक भी वोट नहीं देकर हिसाब चुकायेगी. ममता ने मोदी सर्कार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन पिछले पांच सालों में सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है. वह यहां आकर झूठ बोल रहे हैं. चुनाव के समय वह उड़कर बंगाल आते हैं, उसके बाद फिर कभी नहीं दिखायी देते हैं.    

अन्य खबरे