Breaking News

पीएम मोदी के दीवाने हुए बिहारी बाबू

18 Aug, 2019 1179
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

बिहारी बाबू  शत्रुघ्न सिन्हा ने लगातार मोदी सरकार की आलोचना करके जब जोश में कांग्रेस ज्वाइन किया तब उन्हें शायद ही अनुमान होगा कि वे न इधर के रहेंगे न उधर के. आज अपनी राजनितिक हैसियत से वे बखूबी परिचित हैं, यही कारण है कि 15 अगस्त के भाषण को लेकर पीएम मोदी की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि  लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टीछोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी द्वारा देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से दिए गए ऐतिहासिक भाषण पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद यह पहला मौका नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी की तारीफ की हो. इसके पहले भी वो पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं. लाल किले से दिए गए ऐतिहासिक भाषण पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनका भाषण साहसिक और विचारोत्तेजक था. 

अन्य खबरे