Breaking News

भाजपा नेता मोहित कंबोज के पर हमला, शिवसैनिकों पर लगाया आरोप

23 Apr, 2022 529

संवाददाता/in24news 

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीजेपी (BJP) नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) पर शुक्रवार देर रात भीड़ ने मुंबई के बांद्रा(Bandra) उपनगर स्थित कलानगर इलाके में उनकी कार पर हमला कर दिया. कलानगर में ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे(Uddhav Thackeray) का निजी आवास ‘मातोश्री’(Matoshree) भी स्थित है. कंबोज ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं शादी समारोह में शामिल होने गया था और जब घर लौट रहा था तभी कलानगर इलाके में  ट्रैफिक सिग्नल मेरी गाडी रुकी हुई थी.  उस समय अचानक से सैकड़ों की भीड़ आई और मेरी गाडी पर हमला कर दिया. उन्होंने वाहन के शीशे तोड़ दिए और दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया. कंबोज ने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बिना कहा कि ‘हमले में कार में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. मैं इस तरह के हमले से डरने वाला नहीं हूं, कंबोज ने पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बावजूद वह बीएमसी में भ्रष्टाचार को उजागर करने से पीछे नहीं हटेंगे. 

अन्य खबरे