Breaking News

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को सदन की सदस्य्ता के लिए राज्यपाल से अनुरोध

27 Apr, 2020 938

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खौफ के बीच सीएम उद्धव ठाकरे के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती आ गई है. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मजबूती देने के लिए कोशिश जारी है. बता दें कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर उद्धव ठाकरे को राज्यपाल मनोनीत कोटे से विधान परिषद पर नियुक्त करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अनुरोध किया है. इससे पहले 9 अप्रैल को ऐसा ही प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल को भेजा गया था. उसपर औपचारिक फैसला अभी तक नहीं हुआ है. गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए हुए छह महीने 28 मई 2020 को पूरे हो रहे हैं. लेकिन अभी तक वे विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. 9 अप्रैल को उद्धव ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करने के लिए अजीत पवार द्वारा कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके उसे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा गया था. लेकिन अभी तक भगत सिंह कोश्यारी ने कोई फैसला नहीं लिया है. दो सप्ताह होने जा रहे हैं, लेकिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं.

अन्य खबरे