मालाड में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का बिना मूल्य मेडिकल शिविर
29 Nov, 2021
796
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई (mumbai) के मालाड (malad) पश्चिम स्थित मालवणी इलाके में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की तरफ से मुफ्त चिकित्सा शिविर (free medical camp) का आयोजन किया गया. मालवणी इलाके की एम एच बी कॉलोनी (MHB colony) में स्थित हिंदी स्कूल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (mns) की तरफ आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया जिसमे लोगों का ब्लड प्रेशर और उनके आँखों की जांच की गयी साथ ही उन्हें कम कीमत पर चश्मे का वितरण किया गया. दरसअल मालाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मनसे नेता आकाश पाटील और उपविभाग सचिव सचिन काकड़े ने स्थानिक लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बिना मूल्य आरोग्य शिविर का आयोजन किया, जिसमे कई लोगों ने मुफ्त मेडिकल सेवा का लाभ उठाया।