Breaking News

यूपी में बीजेपी विधायक की चलती गाड़ी में मौत

06 Sep, 2022 505

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज बीजेपी के विधायक (BJP MLA) अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया। आज  सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे। सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला से अरविंद गिरी पांच बार विधयक रह चुके हैं।  65 साल के अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से लगातार 5वीं बार विधायक बने थे। गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोगों की भीड़ शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। योगी ने अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। अरविंद गिरी के निधन से उनके परिवार और कार्यकर्ताओं में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

अन्य खबरे