Breaking News

राहुल गांधी को चूम कर भाग गया उनका प्रशंसक

28 Aug, 2019 1088
संवाददाता/in24 न्यूज़।   
नेता हो या अभिनेता उनके फैंस कई बार अपना प्यार अपने तरीके से जताते हैं. कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी जब अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में दौरे पर तब उस दौरान उनके साथ एक अजीबो-गरीब घटना घटी. दौरे पर उन्हें एक व्यक्ति चूम कर भाग गया. अचानक हुई इस घटना से राहुल गांधी को भी कुछ समझ नहीं आया. हालांकि व्यक्ति के चुंबन के बाद राहुल गांधी भी हंसने लगे.राहुल गांधी अपनी कार में बैठे थे तो मीडियाकर्मी उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते थे. इस दौरान एक आदमी आया. राहुल गांधी ने सोचा कि वह गले मिलना चाहता है, लेकिन आदमी ने गले मिलने के अंदाज में उनकी गर्दन में हाथ फंसाकर राहुल गांधी के गाल को चूम लिया.

अन्य खबरे