22 पुलिसकर्मियों को यूपी सरकार ने भेजा अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस
08 Jul, 2019
1114
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अनुशासन के मामले में यूपी सरकार सख्त नज़र आ रही है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर शिकंजा कसने की शुरुआत हो गई है. योगी सरकार ने वाराणसी के 22 सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस जारी किया है. इनके साथ ही तीन दरोगाओं की रिपोर्ट आईजी को भेज दी गई है. उन पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है. सूचना के मुताबिक भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है. माना जा रहा है कि कई अन्य पुलिस कर्मियों को भी जबरन रिटायरमेंट का नोटिस जारी किया जा सकता है. भ्रष्ट कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट देने की कार्रवाई को देखते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली की सरकार भी कुछ ऐसा ही करने का मन बना रही है.