Breaking News

पीएम मोदी ने पत्र लिखकर की धोनी की तारीफ़

20 Aug, 2020 821

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महेंद्र सिंह धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक सन्यास लेने की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया. मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक पत्र लिखकर उनकी जमकर तारीफ की है। जवाब में एमएस धोनी ने भी ट्विटर के जरिए पीएम के प्रति आभार जताया है। पीएम ने चिट्टी में धोनी की तारीफ करते हुए लिखा कि आप देश के सबसे सफल कप्तानों में रहे हैं और आपने क्रिकेट के जरिए खेल जगत में भारत का सम्मान बढ़ाया है। पीएम ने यह भी लिखा है कि धोनी से सीख मिलती है कि जीवन में कभी भी  उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और संयमित और शांत रहें। बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त को संन्यास की घोषणा की थी. हालांकि धोनी आईपीएल के तहत खेलना जारी रखेंगे।

अन्य खबरे