Breaking News

अंतरिक्ष में बेकाबू हुआ रूस का जासूसी उपग्रह, कभी भी पृथ्वी पर गिरने का ख़तरा

01 Jan, 2022 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बेहद खतरनाक खबर सामने आई है कि रूस का जासूसी सैन्य सैटेलाइट अंतरिक्ष में खराब होकर बेकाबू हो गया है और किसी भी समय पृथ्वी पर गिर सकता है। करीब 20 टन वजनी इस सैटेलाइट के पृथ्वी से टकराने की आशंका को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक सकते में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ समय पहले रूस ने यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा था। फिलहाल इस खतरे से हर तरफ असमंजस और भय की स्थिति है।

अन्य खबरे