Breaking News

कनाडाई सिख महिला की गोली मारकर हत्या

06 Dec, 2022 694

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कनाडा (canada) के ओंटारियो प्रांत (province of ontario) में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन (brampton) की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मार दी। जानकारी  के मुताबिक पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे सोची समझी साजिश मान रही है। ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के मुताबिक कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध के बारे में सिर्फ यही जानकारी मिली है कि उसे काले कपड़ों में घटनास्थल से भागते देखा गया। आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे