Breaking News

लड़की का पीछा करने के आरोप में भारतीय मूल के विद्यार्थी को ब्रिटेन में विश्वविद्यालय से निकाला गया

11 Dec, 2021 789

संवाददाता न/in24 न्यूज़.
एक लड़की का पीछा करना ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक विद्यार्थी के लिए भारी साबित हुआ है। उस विद्यार्थी को इसी वजह से विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। नर्सिंग की छात्रा ने लड़के पर परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। छात्रा ने कोर्ट में इसकी शिकायत की थी, जहां कोर्ट ने आरोपी को लड़की का पीछा करने का दोषी पाया और उसे चार महीने की जेल और दो साल के लिए यूनिवर्सिटी से निलंबन की सजा सुनाया।  22 साल के साहिल भवनानी को अदालत से फैसला सुनाए जाने के बाद विवि ने उसपर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय से उसके निष्कासन के बाद उसे हांगकांग जाना है। भवनानी पर ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने उसका पीछा करने एवं परेशान करने का आरोप लगाया था। जाहिर है विश्वविद्यालय के फैसले से  भारतीय मूल के इस मनचले को अब पछतावा से ही काम चलाना होगा।

अन्य खबरे