एशिया के सबसे बड़े इवेंट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया

 27 Oct 2023  314

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की शुरुआत हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इवेंट का उद्घाटन किया है। बता दें कि इस इवेंट में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े कई अपडेट पेश किए जाएंगे। इसके अलावा दूरसंचार कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडा  इंडिया अपनी 5G टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेगी। ये इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आज सुबह दस बजे से शुरू हुआ है। यह तीन  दिवसीय कार्यक्रम है, जो 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। आज यानी शुक्रवार से एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट का आगाज हो गया है। इस इवेंट टेक्नोलॉजी के विकास के लिए स्टार्टअप और सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इस इवेंट में 5G के विकास और 6G की शुरुआत पर भी चर्चा की जाएगी। तीन दिवसीय इस इवेंट में टेक्नोलॉजी से मानव के विकास को प्रभावित करने वाले कई अहम फैसले लिए जाएंगे, जिसमें एआई, सेमीकंडक्टर और ग्रीन टेक्नोलॉजी अहम विषय होंगे। भारत की मुख्य टेलीकॉम कंपनियां यानी जियो, एयरटेल और वोडा  इंडिया और Vi 5G को लेकर अपने भविष्य के प्लान की बात करेंगे। इसके अलावा ये कंपनियां 5G पर काम करने वाले अपने एप्लिकेशन और सर्विसेज का डेमो भी देंगी। बता दें कि आज से इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की शुरुआत में कई नए आयाम पेश किये जायेंगे।