नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया

 23 Jan 2024  259

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए आज स्वयं इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने नए शावकों का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि नामीबिया से लायी गई ज्वाला नाम की मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके कुछ सप्ताह पहले ही नामीबिया से लाई गई एक अन्य मादा चीता आशा ने भी शावकों को जन्म दिया था। भूपेंद्र यादव ने भारत में चीता पुनर्वास योजना से जुड़े सभी लोगों और राष्ट्रीय उद्यान के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देश में आजादी के कुछ वर्षों बाद से चीता विलुप्त हो चुके थे। लगभग दो वर्ष पहले भारत में चीतों की फिर से बसाहट के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान को चुना गया है और यहां पर दक्षिण अफ्रीका तथा नामीबिया से चीते लाए गए हैं। इनकी देखभाल विशेषज्ञों के निगरानी के बीच की जा रही है। बता दें कि तीनों शावकों के जन्म के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में खुशिया मनाई गई।