मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होंगे बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर

 24 Jan 2024  573
<p style="text-align: justify;">संवाददाता/in24 न्यूज़.<br /> बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर की आज सौवीं जयंती है और इसकी पूर्व संध्या पर इस ऐलान से बिहार में खुशी का माहौल है। कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के सीएम और एक बार डिप्टी सीएम रहे। वह बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने पहली बार 1952 में विधानसभा चुनाव जीता था। 1967 में कर्पूरी ठाकुर ने डिप्टी सीएम बनने पर बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने इसका स्वागत किया है।</p>