चीन के खिलाफ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिए सख्त संदेश

 06 Mar 2024  837

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपने अंदाज़ में चीन को सख्त संदेश देते हुए  भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा है कि भारतीय नेवी ने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी भी तरह का आधिपत्य न हो। उन्होंने गोवा की राजधानी पणजी के पास नौसेना युद्ध महाविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हिंद महासागर में मित्र देशों की स्वायत्तता और संप्रभुता की रक्षा करके यह सुनिश्चित कर रहा है कि क्षेत्र में किसी का एकाधिकार न रहे। उन्होंने ने कहा कि भारतीय नौसेना ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी जबरदस्त आर्थिक और सैन्य शक्ति के बल पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के मित्र देशों को दबा नहीं सके।  सिंह ने कहा कि नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में सहयोगी देशों को पूरी मदद कर रहा है। इस अवसर पर, उन्होंने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार में सी बर्ड नौसैनिक अड्डे पर एक विमान वाहक और सहायक पोत गोदी का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारी नौसेना यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी देश अपनी सशक्त आर्थिक और सैन्य शक्ति के बल पर हमारे मित्र देशों को दबा न सके या हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी संप्रभुता को कुचल न सके। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता के साथ भारतीय नौसेना अपने सहयोगियों के साथ खड़ी है, वह भारत के वैश्विक मूल्यों को ठोस ताकत प्रदान करती है। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में मित्र देशों को पूरी मदद दे रहा है। बता दें कि चीन की मनमानी पर राजनाथ सिंह के बयान से रोल लगने की उम्मीद की जा सकती है।