बिहार में देश के सबसे बड़े निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, एक की मौत और 40 के दबे होने की आशंका

 22 Mar 2024  292

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज सुबह बिहार के सुपौल जिले में निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य की टीम और पुलिस की टीम पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सुपौल में बन रहे बकौर निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिर जाने की वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि यह देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल है। जानकारी के मुताबिक, पुल का पिलर संख्या 50,51,52 का गार्टर गिर गया गया है, जिस वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोगों को निकाल लिया गया है। इस पुल का निर्माण 1200 करोड़ की लागत से किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। पुल के इस तरह गिरने के बाद लोग अब इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना के बाद कंपनी के लोग मौके से गायब हो गए हैं। इस पुल के निर्माण का कांट्रैक्ट ट्रांस रेल कंपनी के पास है। इसको भारत माला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा था। इस ब्रिज की लंबाई 10।5 किलोमीटर है। सुपौल के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है।